फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे अंधेरे में रहा कस्बा

Sun, 26 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिजली फाल्ट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बदौसा पावर हाउस की मेन लाइन में गड़बड़ी आ जाने से नगर व ग्रामीण इलाकों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ की देखरेख में जेई व कर्मचारी फाल्ट खोजने में लगे रहे। लेकिन लाइन नहीं शुरू हो सकी। रात में 12 बजे कर्वी पावर हाउस से लाइन चालूकर कस्बे को सप्लाई दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 132केवी पावर हाउस बदौसा में मंडल मुख्यालय से आई लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अतर्रा नगर समेत बदौसा, फतेहगंज समेत दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग 16 घंटे बिजली को तरस गए। एसडीओ अभिषेक तिवारी व जेई राहुल सिंह कर्मचारियों के साथ फाल्ट ढूंढ़ने व दुरुस्त करने में देर शाम तक लगे रहे।

जनता की परेशानी देख अधिकारियों ने रात करीब 12 बजे कस्बे को कर्वी उपकेंद्र से लाइन चालू कराई। ग्रामीण इलाकों में वह भी नहीं मिली। इस बीच गर्मी से लोग बिलबिला उठे। एसडीओ अभिषेक के मुताबिक फाल्ट ठीक कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल लाइन चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें