फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से घायल तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। दो युवकों की रविवार की रात ही मौत हो गई थी। एक ही परिवार में तीन मौतें होने से मातम है। तीनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के भटुरी गांव निवासी अनुज (24) सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी साल भर पहले महोबा जिले के बिलरही गांव में रानी से शादी हुई थी। सास की तबीयत खराब होने से अनुज 12 दिन पहले उन्हें देखने के लिए ससुराल गया था। यहां से साले रोहित (20) के साथ मामा रविंद्र विश्वकर्मा के घर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पहरा गांव आया था। रविवार की देर शाम मामा रविंद्र से यह कहकर कि उन्हें मटौंध तक बाइक से छोड़ दो। वह अपने ममेरे भाई ओमकार (22) के साथ बाइक पर बैठकर तीनों खैराडा तक आ रहे थे। यहां मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास महोबा की ओर से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस की नंबर प्लेट उनकी बाइक में फंस जाने से वह बस की चपेट में आकर कुचल गए थे। मौके में ही बाइक चालक ओमकार और रोहित की मौत हो गई थी। अनुज को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया था। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां देर रात इलाज के दौरान अनुज ने भी दम तोड़ दिया।
मृतक ओमकार के पिता रविंद्र ने बताया कि उन्होंने अभी मटौंध थाने में तहरीर नहीं दी है। तीनों का क्रियाकर्म करने के बाद तहरीर देंगे। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तीनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। नंबर प्लेट से बस का पता लगाया जा रहा है। बस चालक बस समेत मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें