बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी रामबहादुर निषाद की पुत्री शारदा (17) ने गुरुवार की दोपहर कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था।
चाचा छोटू निषाद ने बताया कि शारदा ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण उन्हें नहीं पता। चिल्ला थाना प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पाए। गुरुवार को दोपहर बाद उन्हें घटना की सूचना मृतक के चाचा छोटू ने दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद