फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी ने अटारी में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोरी ने अटारी में छप्पर की धन्नी से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मां किसी काम से अटारी में गई तो उसे फंदे पर लटका पाया। परिजन फंदा लगाने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव निवासी मनीषा (16) ने शुक्रवार को सुबह सात बजे घर में चूल्हे की लिपाई कर रही थी। इस बीच अचानक वह अटारी में गई और वहां छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसकी मां बकरियों को चारा पानी करने गई थी। पिता खेत गए थे। घर में तीन छोटे भाई थे।
कुछ देर बाद वह अटारी गई तो वहां उसे फंदे से लटका पाया। पिता रामबाबू आरख ने बताया कि वह खेतिहर मजदूर है। उसकी पुत्री ने किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं मालूम। बदौसा थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें