फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : टीम ने ओवरलोड 22 और ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रहे अभियान में शनिवार की रात संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान बालू भरे 22 ट्रकों को पकड़ा। उन पर सीज, जुर्माना और चालान की कार्रवाई की गई। ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खनिज अधिकारी सुभाष सिंह और एएसपी महेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से गिरवां थाना क्षेत्र और राजकीय मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र से 7-7 ट्रक तथा कालूकुआं चौकी क्षेत्र में 8 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई।
टीम के मुताबिक उनके पास वैध परिवहन प्रपत्र, आईएसटीपी आदि नहीं थे। इन सभी को ऑनलाइन चालान करके संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है।
उधर, डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी दशा में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें