चोरी के बारे में जानकारी देता दंपति।
- फोटो : BANDA
बांदा। घर में ताला डालकर ससुराल चले गए अध्यापक के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। 15 हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज (ईदगाह रोड) निवासी अध्यापक शाकिर बेग परिवार के साथ रविवार को सुबह घर में ताला डालकर ससुराल इंगोहटा गांव चले गए थे।
सोमवार को सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। अध्यापक तत्काल लौटकर घर आए। सभी दरवाजे के ताले टूटे मिले। कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। कपड़े और सामान बिखरा था।
अध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 15 हजार रुपये और सोने की चेन, बाले, चांदी के पायल आदि ले गए हैं।