ताजिया जुलूस के दौरान उपस्थित जनसमूह।
- फोटो : संवाद
नरैनी। मुहर्रम के 11वें दिन सोमवार को मातमी धुनों के बीच कस्बा व सराई गांव के ताजियों ढाल को कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह पर ताजियों को लुभान दी गई।
कस्बे के एमए हादी, नियाजी, वशीर भवन, अहसान अली, सिराज सिद्दीकी सहित अन्य लोगों ने लंगर का इंतजाम किया। परंपरागत मुहर्रम की दशमी को ताजियों को भ्रमण के बाद इमामबाड़ा में रखा जाता है, जिसके बाद 11वीं को उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाता है। सराई, नसेनी, गोरेपुरवा, लहुरेटा, जमवारा सहित अन्य गांवों के लोग मौजूद रहे। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। (संवाद)