फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में हक के लिए संघर्ष का ऐलान

Sat, 10 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी संघ के सम्मेलन में संगठन का ध्वजारोहण करते जंट सिंह व सद्दरुद्दीन राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का द्विवर्षीय सम्मेलन में पदाधिकारियों ने नियमित व संविदा कर्मचारियों के हक के लिए संघर्ष करने और बिजली विभाग की उन्नति में अहम योगदान करने का ऐलान किया। मुख्य अभियंता निखिल श्रीवास्तव ने कर्मचारियों का उत्सावर्धन किया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान (महेश्वरी देवी मंदिर) में शनिवार को संघ के दक्षिणांचल अध्यक्ष जंट सिंह और मुख्य महामंत्री सद्दरुद्दीन राणा ने संयुक्त रूप से झंडा रोहण कर सम्मेलन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी संघ सभी नियमित व संविदा कर्मचारियों के लिए सदैव संघर्ष करेगा।

उन्होंने कर्मचारियों से बिजली विभाग की उन्नति में अहम योगदान देने का संकल्प दिलाया। मुख्य अभियंता निखिल श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रांतीय महामंत्री महेंद्र कुमार राय ने कहा कि संविदा कर्मियों को विभाग से सीधे भुगतान और नियमितीकरण की मांग पूरा होने तक संघ संघर्ष करेगा। विधायक दलजीत सिंह, एक्सईएन समरनाथ व झब्बूराम, स्वागत समिति अध्यक्ष अमीनुद्दीन, अनिल यादव, प्रांतीय मंत्री रामलाल पाल, लखनलाल पटेल, रामसागर, नसीम अहमद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


संचालन आनंद पाल ने किया। जुनैद अहमद, महेंद्र साहू, पप्पू रजा, सुमित गुप्ता, मुबारक अली, रामआसरे, गरीब खां, तारिक बाबू, विजय शंकर, श्यामधर, सरोज, रमा, अशोक गुप्ता, महेश रैकवार, सुरेश सिंह, कमाल अहमद, अशोक दीक्षित, सुनील समेत 22 जिलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें