फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती से मिलती है सफलता

Mon, 18 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा/बदौसा। संगठन ही हमारी शक्ति है। इसकी धार तेज करने से उपलब्धियां हासिल होती हैं। ये बातें एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन


बदौसा में कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित अधिवेशन में विधायक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। जनगणना, मतगणना, मिडडे मील आदि कार्यों के लिए नहीं।

शिक्षकों ने हमेशा अपने स्वभिमान, अधिकारों व मांगों के लिए संघर्ष किया है। इसी का नतीजा है कि वेतन अधिनियम बना और शिक्षक को रोज 100 रुपये की जगह अब एक हजार रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक दायित्वों का पालन करें। इससे उनका सम्मान बढ़ता है। शिक्षकों ने विधायक को शील्ड व शाल भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक सुरेश कुमार की देखरेख में संगठन का चुनाव हुआ। रामप्रताप सिंह जिलाध्यक्ष व देशराज सिंह जिलामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों का शिक्षकों ने स्वागत किया।

समारोह में  जिला उपाध्यक्ष रंगनाथ पांडेय, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह, मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, प्रबंधक विजय पांडेय, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा (चित्रकूट), राजेंद्र सिंह (हमीरपुर), गया प्रसाद त्यागी (महोबा) सहित प्रतापनारायण, देशराज सिंह, अवधेश सिंह, देवव्रत पांडेय, संतोष द्विवेदी, मूलचंद्र कुशवाहा, अरुण द्विवेदी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें