फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा से 37 ने किया किनारा

Sun, 15 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 450 परीक्षार्थियों में 37 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। एक घंटे की परीक्षा में छात्र-छात्राओं से 60 वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


लाइकोस कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर की ओर से रविवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई।

 450 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 37 ने परीक्षा छोड़ दी। 413 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। निदेशक विवेक सिंह कछवाह ने बताया कि संस्थान प्रवेश परीक्षा के जरिये प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति देता है।
विज्ञापन


इससे गरीब छात्र-छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा हासिल कर सकें। संस्थान में एमएस आफिस, डीटीपी, वेब डिजाइनिंग, इंटरनेट, टैली, एनीमेशन, प्रोग्रामिंग, हार्डवेयर, नेटवर्किंग और इंग्लिश स्पीकिंग जैसे रोजगार परक कोर्स कराए जाते हैं।

आडियो विजुअल क्लेसस के जरिए कंप्यूटर की उच्च शिक्षा शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं 29 नवंबर को परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्हें सेंटर में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें