फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की माटी से किसानों का तिलक करेगी भाजपा

Wed, 28 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभा राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ देने में आमादा भाजपा ने युवा और पिछड़ा सम्मेलनों और परिर्वतन यात्राओं के बाद अब किसानों पर अपना फोकस केंद्रित कर लिया है। दो जनवरी को लखनऊ में हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद चार जनवरी से हर गांव में ‘अलाव पर चौपाल’ शुरू होगी। यह 11 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 13 जनवरी को ‘माटी तिलक प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम होगा। इसमें किसानों का उनके खेतों की मिट्टी से भाजपा नेता तिलक करेंगे। साथ ही किसानों की हम समस्याओं का हल कराने के लिए प्रतिज्ञा करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने पार्टी के किसान मोर्चा को दोनों कार्यक्रमों की कमान सौंपी है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने बताया कि अलाव से चौपाल में ग्रामीणों के साथ बैठकर उन्हें केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीण युवाओं के लिए केंद्रीय योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि 13 जनवरी को हर विधानसभा क्षेत्र में ‘माटी तिलक प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के नेता किसानों को एक स्थान पर एकत्रित करेंगे। किसानों के खेतों से लाई गई मिट्टी से मंच पर किसानों का तिलक किया जाएगा। साथ ही भाजपा नेता यह प्रतिज्ञा लेंगे कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसान मोर्चा के जिला प्रभारी चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) और प्रदेश सचिव विशंभर सिंह लालू तथा सूर्यपाल सिंह चौहान इसकी तैयारियों पर जुटे हैं।  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खाट पंचायत की थी। पहले भाजपा ने इसकी खिल्ली उड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें