बांदा। 22 दिन से लापता बुर्जुग किसान का कंकाल धान के खेत में मिला।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी बंशीलाल (70) का कंकाल गांव के मतगंजन विश्वकर्मा के खेत में धान की फसल के अंदर पड़ा मिला। परिजनों ने लाठी, कपड़ों व मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त की। बड़े पुत्र रामचंद्र ने बताया कि 21 अक्तूबर को घर में मां मायकी से घरेलू कहासुनी हो गई थी। जिस पर यह नाराज होकर घर से चले गए थे। उसी दिन शाम को उन्होंने बिसंडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि बंशीलाल अपनी पत्नी से झगड़कर घर से निकले थे। उनकी गुमशुदगी दर्ज थी, पुलिस तलाश कर रही थी, उनका कंकाल खेत में फसलों के बीच मिला है। कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।