बैलगाड़ी से पानी ले जाता किसान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
फसल बर्बादी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवा किसान की सदमे से मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी किसान पवन सिंह (42) पुत्र सदानंद के सीने में दर्द होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी सुनीता ने बताया कि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, भभुवा शाखा का दो लाख रुपये कर्ज है। सहकारी समिति में खाद-बीज का 40 हजार रुपये कर्ज है।
12 बीघा जमीन में पैदावार न होने और आर्थिक तंगी से तनाव के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने मृतक किसान के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सरकारी मदद दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया।