फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल के सदमे में कर्जदार किसान की मौत

Wed, 16 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहरी। फसल के सदमे ने एक और कर्जदार किसान की जान ले ली। दिल का दौरा पडने से उसकी मौत हो गई। उस पर बैंक और साहूकारों का लगभग पांच लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन


पैलानी तहसील के पिपरहरी गांव निवासी रामराज सिंह गौर उर्फ बुद्धराज (60) पुत्र श्रीपाल सिंह बुधवार को सुबह खेत गए थे। फसल की हालत और खेत से नमी गायब देख उसे वहीं गहरा सदमा लगा।

दिल का दौरा पडने से वह खेत की मेड़ पर लडख़ड़ा कर गिर पड़े। आसपास खेतों में मौजूद तमाम किसान मदद को पहुंच गए। परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी तिंदवारी लेकर आए।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सूचना दिए बगैर गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुत्र रामदास सिंह ने बताया कि मृतक के नाम 15 बीघा जमीन थी। खेती-किसानी के लिए इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पपरेंदा शाखा का तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था।

इसके अलावा गांव के साहूकारों से भी दो लाख रुपये कर्ज लिया था। बताया कि फसल और कर्ज के सदमे में दिल का दौरा पडने से मौत हो गई।

किसान की मौत होने से पुत्री की शादी खटाई में पड़ गई। पुत्र रामदास के मुताबिक बहन पिंकी की शादी अगले माह 28 जनवरी को होनी है। मलमास खत्म होने के बाद तिलक करने जाना था।

लेकिन पिता की मौत से बहन की शादी पर ब्रेक लग गया। बताया कि इतनी जल्दी बहन की शादी कर पाना असंभव है। सरकारी मदद मिली तो शादी की रस्में पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें