फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धर्मगुरु की शहादत पर शिया समुदाय ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 03 Mar 2026 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
नोट- 21 म​स्जिद परिसर में कैंडल जलाने के बाद धरना देते शिया समुदाय के लोग। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। शिया धर्मगुरु मौलाना आयतउल्ला अली खामनेई की मौत पर पूरे देश में शिया मुस्लिमों द्वारा मनाए गए तीन दिवसीय शोक दिवस के आखिरी दिन मंगलवार की रात शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जीजीआईसी के सामने स्थित काजी नूरूद्दीन शिया जामा मस्जिद में इफ्तार के बाद मातमी मजलिस हुई। इसे शिया धर्मगुरु इमाम मौलाना रजा गदीरी ने संबोधित करते हुए मौलाना खामनेई की हत्या पर इजराइल और अमेरिका की कड़ी निंदा की। साथ ही भारत सरकार से इन दोनों मुल्कों पर दबाव बनाने की मांग की। इसके अलावा मस्जिद परिसर में धरना दिया गया। वहीं, रात नौ बजे कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि सभा हुई।
विज्ञापन




इसका नेतृत्व मौलाना गदीरी ने किया। इस दौरान अधिवक्ता वाजिद अली व मोहर्रम कमेटी के शीबू न्यजी,
अली अकबर, शोएब रिजवी, इमाम अली आब्दी, शजर हसन, मोहम्मद रजा, अजहर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें