फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वनिर्मित दीपकों से चमकाएंगे दीवाली

Sat, 22 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
देशी दीपक तैयार करतीं महिलाएं व युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। दीवाली में चाइनीज दीपकों का बायकाट और देशी दीपकों की चमक बढ़ाने के लिए खुद के हाथों दिए तैयार करने का जोरशोर से काम जारी है। इसमें बालिकाएं ज्यादा रुचि ले रही हैं। स्वनिर्मित दीपावली सामग्री की रविवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन


चाइना के बने दीपक और अन्य सजावटी सामानों का इस बार बहिष्कार का अभियान चल रहा है। दीपावली के दीपक खुद बनाए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं सबसे ज्यादा रुचि ले रही हैं।

उन्होंने कड़ी मेहनत करके चीन की तर्ज पर आकर्षक मिट्टी के दीपक तैयार किए हैं। इनमें चमकीला रंगरोगन किया है। रंगबिरंगे दीपक काफी आकर्षक हैं। 23 से 25 अक्तूबर तक रोजाना दिन में 2 से रात 8 बजे तक इन सामानों की प्रदर्शनी उक्त स्टूडियो (विराज पैलेस के पास, छोटी बाजार) में लगाई जाएगी। संस्थान निर्देशिका रश्मि गुप्ता निशा ने बताया कि बच्चों के इस स्वदेश प्रेम और मेहनत के लिए शहर के बाशिंदों को प्रदर्शनी में आकर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। प्रदर्शनी मुकुल गुप्ता, राज गौतम आदि के निर्देशन पर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें