फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा का दूसरा चरण शुरू

Wed, 17 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सभा में मंच पर बैठे भाजपा नेता रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस और वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर भाजपा ने अपनी तिरंगा यात्रा का दूसरा चरण शुरू किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे। यात्रा के बारे में बताया गया कि दो चरणों में आयोजित यात्रा का पहला भाग 9 से 14 अगस्त तक चला। अब दूसरा चरण 17 से 23 अगस्त तक चलेगा। रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में भाजपा की प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं करके सपा, बसपा और कांग्रेस की गलत नीतियां प्रचारित की जाएंगी। सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के लोग बाइक से शामिल होंगे। हर बूथ में केंद्र की उपलब्धियां बताई जाएंगी। आरोप लगाया कि बुंदेलखंड में तालाब खुदाई के नाम पर 250 करोड़ का घोटाला किया है। तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी आदित्य नारायण द्विवेदी ने बताया कि जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों को 150 सेक्टरों में बांट कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल व सेक्टर स्तर पर टोलियों में कम से कम पांच बाइक और 10 कार्यकर्ता होंगे। भाजपा का झंडा रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि तिरंगा यात्रा से एक बार फिर देश में तिरंगा की शान बढ़ेगी। उन्होंने सरकार में हो रही गुंडागर्दी और महिला उत्पीड़न का जिक्र किया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त ने किया। दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, अखिलेश श्रीवास्तव सहित अशोक त्रिपाठी जीतू, शीला सिंह, प्रभा गुप्ता, किरन वर्मा, जागृति वर्मा, पार्वती गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश दीक्षित, पंकज रैकवार, कल्लू राजपूत, राजनारायण द्विवेदी, विनय रजक, आनंद स्वरूप द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह वर्मा, देवमूरत द्विवेदी, सत्यदेव अवस्थी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, पवन सिंह गौतम, राकेश गुप्त दद्दू, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, संतू गुप्ता, चंद्रपाल कुशवाहा, रमेशचंद्र पांडेय, मीना भारतीय, बुद्धराज सिंह, गायत्री पटेल, दीपेश मिश्र, अनूप तिवारी, सौरभ गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, माताबदल प्रजापति, महेंद्र सिंह कछवाह, देवा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें