फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा ही अपराध की जड़

Sun, 22 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाज को नशामुक्त किए बिना अनीति, अन्याय, अधर्म और राजनीति में व्याप्त गंदगी को दूर नहीं किया जा सकता। नशा ही अपराधों की जड़ है। ये बातें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र कुशवाहा ने दुर्गा महाआरती में कही।
विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गणेश भवन में रविवार को भक्तों ने नशामुक्त समाज के लिए संकल्प लिया।

महिला संगठन प्रमुख रानी गुप्ता ने कहा कि भक्तजन हर रोज घर में दुर्गा चालीसा का पाठ करें। नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जियें। मां और ओम का उच्चाकरण करें।
विज्ञापन


महासचिव सीताराम राजपूत ने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त कराने के लिए 6 व 7 फरवरी को लखनऊ में नशामुक्ति महाशंकनाद शिविर होगा। सरकार से नशा का व्यवसाय बंद कराने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


लक्ष्मण सिंह गौर, महेंद्र, अनिल, सुशीला, कुमकुम, नीलम, मालती, रामदेव, बालचंद्र, जीतू, गजराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें