फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में धांधली पर भड़के ग्रामीण

Tue, 03 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। जिला पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना में कथित धांधली से भड़क उठे प्रत्याशी समर्थकों ने मुख्य सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। कई गांवों के लोग भी इसमें शामिल हो गए। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा। पांच घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी देर शाम तक जाम जारी था।
विज्ञापन


डीडीसी वार्ड-8 की मतगणना में कुबेर प्रसाद बघेल के विजयी होने की खबर फैल गई लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि वह चुनाव हार गए हैं। मतगणना पंडाल के बाहर यह खबर आते ही श्री बघेल के समर्थकों में रोष पनप उठा। उन्होंने जीते प्रत्याशी को साजिशन हराने का आरोप लगाते हुए बांदा-बबेरू मुख्य सड़क पर मुरवल गांव के पास चक्का जाम कर दिया।

कुछ ही देर में आसपास के गांवों के लोग शामिल हो गए। महिलाएं भी सड़क पर धरना देकर बैठ गईं। दोनों ओर से आने वाले वाहन जहां के तहां ठहर गए। समर्थकों का कहना था कि गणना पुन: कराई जाए। जीते प्रत्याशी को ही प्रमाण पत्र दिया जाए। वरना यह जाम खत्म नहीं होगा। देर शाम तक यह आंदोलन जारी था। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह फोर्स के साथ धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें