फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वन रक्षकों से मारपीट की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ने पर वनरक्षकों से हाथापाई और जान से मारने की धमकी की रिपोेर्ट तीन दिन बाद दर्ज की गई है। वनरक्षकों ने उसी दिन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर के वन रेंज क्षेत्र रक्षक रामराज यादव ने बताया 16 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे वनरक्षक सुनील सिंह व अरुण कुमार के साथ आरटीओ कार्यालय पल्हरी के पास गश्त कर रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर बाईपास कालूकुआं की तरफ से आता दिखाई दिया। ट्रैक्टर को रोका तो चालक गायत्री नगर निवासी कैलाशचंद्र साहू ने नहीं रोका। वनरक्षक ने चमरौडी चौराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ पर चालक ने अभद्रता और मारपीट की। ट्रैक्टर ट्राॅली में भरी लकड़ी वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित अर्जुन की मिली। कोई कागज भी नहीं थे। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को जेल भेज दिया है। लकड़ी वन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें