किडजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर, कालिंजर क्षेत्र में मोहनलाल शिशु विद्या मंदिर (परसहर) का वार्षिकोत्सव मनाया गया।
नरैनी रोड स्थित किडजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने राजस्थानी, गुजराती, हरियाणवी और बुंदेली नृत्य व गीतों से दर्शकों का मनमोहा। फौजी की वेशभूषा में देश की रक्षा का जज्बा दिखाया। आधुनिक फिल्मी गीतों पर नाचे-थिरके।
फैंसी ड्रेस में रंग-बिरंगे पोशाक व नई डिजाइनों की होड़ रही। मधुलिका श्रीवास्तव, आरती गुप्ता ने गीत गाया। प्रीति तिवारी समेत टीचर व अभिभावक मौजूद रहे।
उधर, मोहनलाल शिशु विद्या मंदिर परसहर में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। बच्चों ने स्वागत गीत गाया। बुंदेली गीत और नाटक ‘लाला हरदौल’ सराहे गए।
छात्रा रोशनी, अंजू, सीता, प्रियंका, पूनम, मनीषा व छात्र तीरथ, सत्यम, घनश्याम आदि की प्रस्तुतियां लुभावनी रहीं। सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने बच्चों को शाबासी दी। प्रबंधक राममूर्ति सैनी ने स्वागत किया।