फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की पुराई एसडीएम ने रुकवाई

विज्ञापन
तिंदवारी में पाटा जा रहा तालाब। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। मूंगुस गांव में स्थित प्राचीन पड़वन तालाब में अवैध कब्जे और जेसीबी से पाटने के कई दिनों से चल रहे काम को एसडीएम सदर ने रुकवा दिया है। कहा है कि इसका सीमांकन कराया जाएगा। लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल वाले तालाब को जेसीबी से पाटा जा रहा था।
विज्ञापन

लेखपाल रामेश्वर पाल का कहना है कि यह तालाब मूंगुस गांव निवासी बाबू सिंह आदि की भूमिधरी में बना था। नाप के बाद उनको दे दिया गया। वही इसकी पुराई करा रहे हैं। लेखपाल के मुताबिक इसके बगल में दूसरा तालाब खुदवा दिया गया है। उधर, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस व राजस्व कर्मियों को भेजकर तालाब पाटने का काम रुकवा दिया गया है। जांच और सीमांकन आदि कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें