फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल वाली प्रेमिका को ससुरालियों ने ठुकराया

Wed, 12 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
प्रेमी से शादी रचाने के बाद रसोई में पति अशोक के साथ वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरी लड़की से शादी रचा रहे प्रेमी को मंडप से उठाकर पिस्टल वाली प्रेमिका के नाम से चर्चा में आई वर्षा साहू प्रेमी अशोक से शादी के बाद ससुराल गई, लेकिन ससुराल वालों ने उसे नहीं अपनाया। इससे मायूस पति-पत्नी गांव के मंदिर में माथा टेक बांदा आ गए। उधर, पत्नी के मायके में रहना अशोक को पसंद नहीं आया। इस पर दोनों ने शहर में किराये का मकान लेकर नई जिंदगी शुरू की है। खीर पकाकर दोनों ने एक-दूसरे को खिलाई और मीठी जिंदगी जीने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन


करीब दो माह से मीडिया की सुर्खियों में रही बांदा शहर की वर्षा साहू ने प्रेमी अशोक के जेल से छूटते ही तीन दिन पूर्व गुरु पूर्णिमा (9 जुलाई) को हमीरपुर में मंदिर में शादी रचा ली। वर्षा पति के साथ मोहनपुरवा (बांदा) स्थित घर (ससुराल) गई तो वहां इंट्री नहीं मिली।

कई महीनों से लगातार हो रही फजीहत से क्षुब्ध अशोक के घरवालों ने अपनाने से इनकार कर दिया। इस पर मायूस युगल ने गांव के मंदिर में माथा टेका और हल्दी भरे हाथों के निशान मंदिर की दीवार पर लगाने की रस्म अदा की और बांदा आ गए। उधर, वर्षा के मायके में रहना अशोक को पसंद नहीं आया। अशोक और वर्षा ने अलग रहकर जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया। शहर में किराये का मकान लेकर जरूरी गृहस्थी का सामान जुटा लिया है। फिलहाल दोनों में इतना मेल और मोहब्बत है कि रसोई में भी एक-दूसरे का हाथ बंटा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को उसने खीर बनाई। दोनों ने एक-दूसरे को खिलाई। वर्षा का कहना है कि बीती बातें भूलकर अब सुकून की जिंदगी जीना चाहती है। अशोक ने बताया कि फिलहाल वह बेरोजगार है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के लिए कुछ कंपनियों में साक्षात्कार दिया है। घरवालों के साथ न देने का उसे मलाल है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा और गांव के घर में खुशहाली के साथ रहेंगे।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ करेगी संघर्ष
बांदा। प्रेमी को पति के रूप में हासिल करने के बाद वर्षा साहू अब महिला उत्पीड़न के विरुद्ध काम करेगी। वह  गुलाबी गैंग कमांडर संपतपाल और शीलू निषाद की तर्ज पर महिलाओं पर जुल्म के विरुद्ध आवाज उठाएगी। वर्षा ने बताया कि उसके संगठन का नाम ‘रिवाल्वर रानी’ है। जल्द ही इसका पंजीकरण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें