फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को खरीदकर विवाह करने वाले आरोपी का साथी भी गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाले हरियाणा के मुख्य आरोपी के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भी हरियाणा का रहने वाला है। पूरे घटनाक्रम में वह मुख्य आरोपी के साथ ही रहा था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने 22 नवंबर को थाना एएचटीयू में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 नवंबर को उसकी मां मुन्नी और भाई जयनारायण ने उसे बांदा के बबेरू गांव में ले जाकर हरियाणा के कृष्ण कुमार को 1.38 लाख रुपये में बेचकर शादी करा दी थी। जबकि महिला पूर्व से ही शादीशुदा है।
इस पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान, भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर कृष्ण कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में कृष्ण कुमार के साथी हरियाणा के पलवल हसनपुर थाना क्षेत्र के बडोकी गांव निवासी बलराम को पुलिस लाइन के पीछे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई अनिल कुमार उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें