फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सावन के पहले सोमवार में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक शिव मंदिर व शिवालय बम बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी सतर्क रहे। हर आने जाने वाले की निगरानी करते नजर आये।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर शहर के प्रसिद्ध बाम्बेश्वर और संकट मोचन मंदिर में भोर होते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, भक्तों ने शिवलिंग में जल, दूध, दही का अभिषेक कर बेल पत्र चढ़ाए। हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पुलिस बल सुरक्षा में तैनात रहा। भक्तों को कतार बद्ध करने में मशक्कत करनी पड़ी। उधर तिंदवारी, बबेरू, नरैनी, जसपुरा क्षेत्र के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ रही।
उधर कालिंजर दुर्ग में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। करीब 1400 टिकट दर्शनार्थियों के पुरातत्व विभाग द्वारा 3:00 बजे तक टिकट कटे गये। पैदल मार्ग से हजारों श्रद्धालु नीलकंठ भगवान के पहले सोमवार पर पहुंचे। पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसमें महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई थी। पहले सोमवार पर बांदा समेत सतना, पन्ना, छतरपुर, अजय गढ़, चित्रकूट, हमीरपुर कानपुर और इलाहाबाद के भक्त पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें