बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को वृद्धाश्रम, आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज हरदौली और ग्राम पतौरा में मेडबन्दी व तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
पतौरा में अमृत सरोवर बड़ा तालाब बलखेरा का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में 69 वृद्धजन मौजूद मिले। सभी को फलों का वितरण किया और सुविधाओं की जानकारी ली।
राजकीय आश्रम पद्धती विद्यालय हरदौली के निरीक्षण में 195 छात्र पाये गये। बच्चों को दलिया का वितरण करते पाया। विद्यालय परिसर एवं शौचालय में गन्दगी पर नाराजगी जताई। सुधार न होने पर वार्डेन पर कार्रवाई के निर्देश दिये। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, संजीव बघेल, प्रधान विनीता त्रिपाठी रहे। संवाद