फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हमले में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिवार के लोगों के हमले से घायल वृद्ध ने घर में दम तोड़ दिया। एक माह पूर्व चचेरे भाई द्वारा घर के दरवाजे अभद्रता का विरोध किए जाने पर कुल्हाड़ी, फरसा मारकर घायल कर दिया था। पुत्र ने चार के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी बाबूलाल वर्मा (70) ने घर में मंगलवार को तड़के तीन बजे घर में दम तोड़ दिया। पुत्र रामचंद्र ने बताया कि आठ जुलाई को उनके पड़ोसी व चचेरे चाचा शराब पीकर घर के बाहर अभद्रता कर रहे थे। पिता बाबूलाल ने उन्हें मना किया तो चार लोगों ने पिता पर कुल्हाड़ी व फरसा से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। बीचबचाव करने आया तो उसे भी मारा पीटा था।
रामचंद्र ने बताया कि उसने बाबूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां 15 दिन भर्ती रहने के बाद डॉक्टराें ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन भर्ती रखने के बाद वहां से भी रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के पैसे न होने से वह पिता को घर ले आए थे। पुत्र ने बताया कि उसने जानलेवा हमले की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ाई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें