आई फ्लू के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। आई फ्लू के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। बुधवार को मऊ सामुदायिक अस्पताल में 100 से अधिक आई फ्लू के मरीज इलाज कराने पहुंचे।
जिले में कभी हल्की बारिश तो कभी तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी पड़ने से आई फ्लू वायरस के चपेट में छोटे, बच्चे, बुजुर्ग और युवा आ रहे हैं। मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. राजेश सिंह ने बताया कि आई फलू के मरीज इलाज कराने को इन दिनों अधिक आ रहे हैं। बताया कि यह रोग दूसरे की आंखों में देखने देखने से नहीं होता। जो व्यक्ति पीड़ित होता है, उसकी वस्तुओं का इस्तेमाल करने के कारण यह रोग हो जाता है। इससे बचने के लिए तेज धूप में न निकले, चश्मे का प्रयोग करे, बार-बार आंख को हाथ से न मले, साफ करने के लिए साफ तौलिया का इस्तेमाल करे।