फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेढ़ माह से हत्या की फिराक में गांव में घूम रहा था हत्यारोपी

Fri, 19 Sep 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 25 पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी संजय। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। प्रेमिका की खुदकुशी से आहत आक्रोश में आकर पहले गला दबाया था। इसके बाद डंडे से चेहरे में वारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने स्वीकार किया कि वह डेढ़ माह से मौके की फिराक में था। डेढ़ माह से वह अंदर ही अंदर सुलग रहा था। 15/16 की रात वह वृद्धा को अकेले चारपाई में लेटा देख पहुंच गया था। उसने पहले उसका गला दबाकर मार दिया था, उसके बाद डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। पुलिस ने आला कत्ल डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव में 15/16 सितंबर की रात 85 वर्षीय रामा की सोते समय हत्या कर दी गई थी। पुत्र तुलसीराम की तहरीर पर गांव के ही संजय कुशवाहा (22) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी संजय को गांव से ही गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पहने हुए खून से सने कपड़े व डंडा को बरामद किया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि उसका मृतका के घर की एक लड़की से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर मृतका ने लड़की को डांटा व फटकारा था। इससे आहत होकर लड़की ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। इससे वह काफी आहत था। डेढ़ माह से वह माैके की तलाश में था। आखिरकार उसे मौका मिल ही गया। जिस समय उसने हत्या की थी, उस समय घर के बाहर छानी में कोई भी नहीं था। वह आसानी से वृद्धा तक पहुंच गया था।

फोटो- 25 पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी संजय। स्रोत- पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें