फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के लिए पालिका ने कराई घाटों की सफाई

विज्ञापन
The municipality cleaned the ghats for a bath - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मकर संक्रांति पर केन नदी में बड़ी तादाद में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नगर पालिका परिषद में नदी घाट पर विशेष व्यवस्थाएं कराईं हैं। एक दिन पूर्व बुधवार को नदी घाट की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। महिलाओं के लिए नदी किनारे टेंट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार (14 जनवरी) को सुबह से ही शहर के नजदीक स्थित केन नदी के विभिन्न घाटों में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। यह सब नदी में स्नान करने की धार्मिक रस्म अदा करेंगे। इसके मद्देनजर परिषद अध्यक्ष मोहन साहू ने घाटों और आसपास की चट्टानों की सफाई के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मियों की टीम लगाई है। घाट की गंदगी, झाड़ियां आदि साफ की गईं हैं। अध्यक्ष ने बताया कि 25 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। चट्टानों की सफाई कराई गई है ताकि फिसलन न हो। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चारों तरफ से कवर टेंट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें