फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विधायक व पत्नी अब 10 सितंबर को कोर्ट में होंगे पेश

Fri, 28 Aug 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात के मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। जेलर संतोष कुमार ने अपनी हाजिरी लगाई, जबकि अन्य आरोपियों की हाजिरी माफी की अर्जी दी गई।
विज्ञापन

मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। न्यायाधीश ने अगली तारीख पर सभी आरोपियों को अदालत में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। मुलाकात के समय तैनात वार्डर को सेंट्रल जेल आगरा से पेशी पर बुलाने के लिए अधीक्षक को पत्र जारी किया गया है। यह मामला 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा मारे गए छापे से जुड़ा है।
छापेमारी में निकहत अंसारी तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में नियमों के विपरीत मिली थीं। इसके बाद कर्वी कोतवाली में अब्बास अंसारी, निकहत और तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल ने पाया कि अब्बास अंसारी को जेल में विशेष सुविधाएं दी जाती थीं। मुलाकात के बदले जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार भी मिलते थे। यह मामला अब बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें