फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में 46 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sat, 16 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से शहर के आवास विकास कालोनी इलाके में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 10 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया। पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 24 घंटे में तीन डिग्री की छलांग लगा तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम जानकार अभी गर्मी का  सिमत और बढ़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल के मध्य सामान्य तापमान अधिकतम 39 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस साल अप्रैल में मई जैसे हाल हैं। दोपहर से शाम तक 22 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने राहगीरों का रास्ता रोक दिया।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस खां ने बताया कि गर्म पछुवा हवाएं चल रही हैं। ‘हीट वेव्स कंडीशन’ डेवलप होने के चलते पारे ने तेजी दिखाई है। अधिकतम पारा अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें