फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री गिरा पारा, मिली राहत

Mon, 18 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सूर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन का रिकार्ड बनाने के बाद रविवार को पारा कुछ नरम पड़ गया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आ गई। अलबत्ता न्यूनतम तापमान मेें कोई गिरावट नहीं आई और वह 28 डिग्री पर टिका रहा। शनिवार को 46 डिग्री तापमान और 29 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने बांदा को बुंदेलखंड का सबसे गर्म जिला बना दिया था लेकिन रविवार को बादलों ने कुछ राहत दिलाई। पूरे दिन धूप व बदली का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


इससे तापमान में गिरावट आ गई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान यथावत 28 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के थपेड़े चलते रहे। कृषि विशेषज्ञ और राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि अप्रैल में इतना अधिक तापमान कृषि के लिए ठीक नहीं है। अप्रैल माह में सामान्यत: अधिकतम 40 और न्यूनतम 25 डिग्री पारा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें