फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में फिर मौसम की मार, बारिश से पारा गिरा, हमीरपुर में 10 और बांदा में 2 मिमी वर्षा

Sun, 08 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते तक ढर्रे पर रहे मौसम ने बुंदेलखंड में फिर पलटी मारी है। शनिवार को घने बादलों और बारिश के बीच ठंडी हवाओं ने कई दिनों से लगातार छलांग लगा रहे तापमान को औंधे मुंह नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


ठंड को रुकसत मानकर बेपरवाह हुए लोगों को फिर बचाव के तरीके अपनाने पड़े। हमीरपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। बांदा में 2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। महोबा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। चित्रकूट में मौसम नहीं गड़बड़ाया। बांदा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।  न्यूनतम 10 रहा।

हमीरपुर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई और यह 19 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट में मौसम ज्यादा नहीं गड़बड़ाया। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। महोबा में 2 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम 21.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम ने यूटर्न लिया है। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें