फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे से लटककर बिजली मिस्त्री ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव की घटना
विज्ञापन

पत्नी के छोड़कर जाने से रहता था मानसिक रूप से परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घर के अंदर फंदे से लटककर बिजली मिस्त्री ने जान दे दी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी पुनीत कुमार (30) ने सोमवार की देर शाम नशे में घर के कमरे के अंदर रखी लकड़ी की सीढ़ी से मफलर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। देर शाम जब माता-पिता व भाई खेत से आए तो कमरे का दरवाजा बंद पाया उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।
चचेरे भाई वेदप्रकाश का कहना है कि पिता अरुण कुमार खेती किसानी करते हैं। दो भाई थे। यह बड़ा था। साल भर पहले कटरा कालिंजर की आरती से शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी इसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी का सारा सामान भी वापस हो गया था। तब से यह शराब भी पीने लगा था। पत्नी के छोड़कर जाने से मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते पुनीत ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में अतर्रा थानाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें