नरैनी के अतर्रा मुख्य मार्ग में सड़क में सन्नाटा। संवाद
बांदा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से गुरुवार का दिन भी भरा रहा। अधिकतम पारा 42 डिग्री पर रहा। जबकि न्यूनतम पारा पांच डिग्री लुढ़ककर 23 डिग्री पर पहुंच गया। इससे उमस और खासी तपन रही। लोग धूप से बचने का जतन करते दिखाई दिए। प्रमुख बाजारों में दो 12 बजे से तीन बजे तक सन्नाटा रहा।
जून माह का चौथा सप्ताह भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम में अभी बदलाव के भी संकेत नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को सुबह नौ बजे से तेज धूप का प्रभाव रहा। वहीं नरैनी क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन गुरुवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।
अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री कम हुआ है। चार किमी की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का प्रतिशत भी बढ़कर 38 पर पहुंच गया। इससे उमस रही। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभाग के विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि जून का चौथा सप्ताह भी ऐसे ही जाएगा। मौसम में फिलहाल कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।