फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के अंदर छत के छल्ले से रस्सी का फंदा लगाकर राजमिस्त्री ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को सुबह पड़ोस में रहने वाला किशोर दुकान से सामान लेने आया तब जानकारी हो सकी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी रामू (30) ने गुरुवार की रात घर के कमरे में खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को सुबह पड़ोस में रहने वाला किशोर दुकान में सामान लेने आया। उसने कुंडी खटखटाई तो दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। उसने परिजनों व ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
घटना के संबंध में मामा रगाई ने बताया कि रामू राजमिस्त्री का काम करता था। वह राजमिस्त्री था। गुरुवार की रात अतर्रा से काम करके लौटा था। पत्नी नीतू ने बताया कि रात में उन्होंने टीवी देखकर छत आने की बात कहकर उसे छत भेज दिया था। घर में परचून की दुकान भी किए हैं। मृतक के दो पुत्री एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें