फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोडर की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सब्जी बेचकर गांव जा रहे बाइक सवार सब्जी विक्रेता को भूरागढ़ केन पुल पर सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी बच्चू (20) शहर के संकट मोचन में सब्जी बेचता था। बुधवार की रात वह संकट मोचन से सब्जी बेचकर बाइक से गांव जा रहा था। भूरागढ़ पुल पर सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर भूरागढ़ चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। देर रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा शिव प्रसाद ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई बउवा की ब्लड कैंसर से पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अविवाहित था। पिता पतिलाल केन किनारे सब्जी की बाड़ी लगाते हैं। भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना में मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें