फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चमक उठा बाजार, दो दिन में एक करोड़ रुपये का कारोबारब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। करवा चौथ को लेकर शहर में बाजार सज चुके हैं। महिलाओं ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने सूरत, दिल्ली, कोलकाता व जयपुर से साड़ियां मंगाई हैं।
इस बार महिलाएं करवाचौथ के लिए ऑर्गेंजा व जिम्मी चू और जार्जेट की साड़ियां पसंद कर रही हैं। कपड़ा बाजार में दो दिन में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। करवा चौथ तक पांच करोड़ तक कारोबार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

महिलाएं इस बार 20 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी। इसको लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। महिलाएं संजने-सवरने के लिए आकर्षक साड़ियां पसंद कर रही हैं। नव विवाहिताएं जहां गुलाबी और लाल रंग की साड़ियों को तवज्जो दे रही हैं, वहीं अन्य महिलाएं हरी व नीली साड़ियां ले रही हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार में साड़ियों की करीब 20 दुकानें आकर्षक साड़ियों से पटी हैं। यहां साड़ी खरीदने वाली महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। चौक बाजार के व्यापारी राजकुमार पुखराज कहते हैं कि पिछले साल करवा चौथ पर जॉर्जट, सिमर व कॉटन की साड़ियों की डिमांड थी।
इस बार भी सिमर साड़ी का क्रेज बरकरार है। कारोबारी संतोष सिंह ने बताया कि इस बार मार्केट में ऑर्गेंजा, सिमर व जिमी चू साड़ियों की खूब डिमांड है।
राज दमेले बताते हैं कि पिछले साल बाजार में ज्यादा चमक नहीं थी, लेकिन इस बार महिलाओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें