फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेज हवा से उड़ा मुख्य लाइन का जंपर, तीन घंटे शहर की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शनिवार की शाम चली तेज हवा से तिंदवारी रोड स्थित 33केवी की मुख्य लाइन का जंपर उड़ गया। इससे शाम पांच बजे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली आई। इसके अलावा शुक्रवार की रात फॉल्ट से जवाहर नगर मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की पूरी रात और शनिवार को दिन भर लोग गर्मी में परेशान रहे। छावनी में सीटी बदलने के लिए पीलीकोठी से शटडाउन लिया गया तो छोटी बाजार के लोग रात भर बिजली का इंतजार करते रहे। अन्य मोहल्लों में भी बिजली की आंख मिचौली ने शहरवासियों को परेशान किया।
रिवैंप और विशेष योजना के तहत पूरे जिले में बिजली व्यवस्था का कायाकल्प किया जा रहा है। सरकार इस पर एक अरब से ज्यादा रुपये खर्च कर रही है। नए ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने से लेकर नए खंभे और केबल लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को न रात में और न ही दिन में भरपूर बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि शहर में 24 घंटे बिजली दी जाए, लेकिन यहां 15 घंटे ही मिल जाए तो काफी है। लाइनों में फॉल्ट बिजली विभाग की नींद उड़ाए हैं। शनिवार को शाम करीब पांच बजे तेज हवा के कारण तिंदवारी रोड पर 33केवी लाइन का जंपर उड़ गया। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों की बिजली गुल हो गई। पेट्रोलिंग कर्मी करीब एक घंटे में फाॅल्ट तलाश पाए। तीन घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी।
जरैली कोठी में दोपहर एक बजे बिजली गई तो देर शाम तक लोग अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। महेश्वरी देवी फीडर ट्रिप होने से यहां दो बजे लाइट कटी तो किरन कॉलेज चौराहा व महेश्वरी देवी में तीन घंटे लोग बिजली के बिना गर्मी में परेशान रहे। छोटी बाजार फीडर में छावनी में सीटी यूनिट बदलने का काम किया गया। इससे शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक बिजली नहीं आई।
सर्वोदय नगर में पूरे दिन लोवोल्टेड के चलते लोग परेशान रहे। वहीं जवाहर नगर में रात एक बजे से सुबह दस बजे तक फाल्ट की वजह से बिजली नहीं आई। स्वराज कालोनी में करीब 12 बजे तार जलने से लाइट गई तो कर्मचारी दो घंटे बाद पहुंचे। शाम चार बजे के बाद यहां बिजली आई। कालूकुआं, शुकुल कुआं, मर्दननाका, शंकर नगर में भी बिजली की आवाजाही से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।

वर्जन-
-तेज हवा चलने से तिंदवारी रोड में 33केवी लाइन में फाॅल्ट आ गया। इसे तत्काल सही कराया गया। छिटपुट फाॅल्ट को लेकर पेट्रोलिंग कर्मियों को चेतावनी दी गई है। -मंदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें