फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत घुसे तेंदुए को रेस्क्यू अभियान चलाकर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया/मानिकपुर(चित्रकूट)। वन विभाग के रैपुरा रेंज क्षेत्र के बराछी गांव में एक तेंदुआ ने जमकर उत्पात मचाया। एक गोवंश का शिकार किया। इससे ग्रामीणों में दहशत रही। ग्रामीणों ने एक साथ उसे खदेड़ा तो वह एक गेहूं के खेत में घुस गया। तेंदुआ (नर)को वन विभाग की टीम ने पांच घंटे रेस्क्यू कर रविवार की दोपहर तीन बजे जाल में फंसा कर पकड़ लिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तेंदुआ बराछी गांव में ही किसान कल्लू दुबे के घर के बाहर बाड़े में एक बछिया का शिकार किया। ग्रामीणों ने खदेडा तो वह भाग कर गन्ने के खेत में बैठ गया। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकडने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इसी बीच तेंदुआ भागकर श्रवण कुमार के खेत में घुस गया। पुलिस फोर्स व वन विभाग की टीमों ने लगातार पांच घंटे से अधिक रेस्क्यू अभियान चलाया। किसी तरह से तेंदुआ को जाल में फंंसा लिया। इस कार्य मेेंं किसानों ने भी वन विभाग की टीम की मदद किया। वन विभाग की टीम मेंं प्रमुख रूप से रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके त्रिपाठी, रैपुरा रेंजर दिवाकर राजपूत सहित थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इस रेस्क्यू में ग्रामीणों ने साहसिक भूमिका निभाई।


आधुनिक साधन न होने हो रही समस्या
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके त्रिपाठी ने बताया कि आधुनिक साधन वन विभाग के पास नहीं है। इससे समस्या होती है। जंगली जानवरों को पकडने का काम खतरे से कम नहीं है। साधन न होने से समस्या होती है। इस तेंदुआ को भी जाल के सहारे पकड़ा गया है। बतायाकि तेंदुआ को रानीपुर के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें