फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पट्टाधारक ने नहीं दिया मुआवजा, फसल नष्ट कर बनाया रास्ता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बांदा। साहब! पट्टाधारक ने मुआवजा नहीं दिया और फसलें नष्ट कर खेत से रास्ता बना लिया। मुआवजा मांगने पर धमका रहे हैं। लौमर गांव के किसानों ने भाकियू के बैनर तले डीएम को ज्ञापन सौंपा और न्याय की फरियाद की। कहा कि सादी मदनपुर के मौरंग पट्टाधारक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

भाकियू मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में कहा कि सादी मदनपुर के खदान संचालक ने लौमर के किसानों की फसलें उजाड़ कर जबरन रास्ता बना लिया है। किसानों से न सहमति ली गई न मुआवजा दिया। इसकी शिकायत पूर्व में भी उच्चाधिकारियों से की गई है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि लौमर गांव जाने का मुख्य मार्ग से एक ही रास्ता है। इस रास्ते से बच्चे, महिलाएं व अन्य लोग दिन भर निकलते हैं। इससे हमेशा हादसे का भय बना रहता है। प्रशासन में सुनवाई न होने पर किसान आहत हैं।
किसानों ने मांग की कि उन्हें तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। रास्ता बंद कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। मौके पर ब्रजेश कुमार, कामता, योगेंद्र कुमार तिवारी आदि शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी ने बताया कि डीएम ने शीघ्र ही जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें