फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान समेत दो झुलसे, रेफर

Sat, 08 Jul 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से किसान समेत दो लोग झुलस गए। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा के मजरा नरसिंहपुर गांव निवासी लाला उर्फ मूलचंद्र (32) अपने खेत में काम करने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में बारिश होने से वह बबूल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी बिजली गिरने से गंभीर झुलस गया। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव निवासी तसउवर (60) अपने घर के पास बैठा था। तभी बिजली गिरने से वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन








बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग करंट लगने से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में घर के दरवाजे के ऊपर से गए बिजली के तार के कटे होने से दरवाजे में करंट उतर आया।
उसी समय अनुज प्रजापति (24) ने दरवाजा छू लिया। अससे वह करंट से झुलस गया। इसी तरह शहर के खाईंपार मोहल्ले में सनी (35) गुरुवार की रात स्विच बोर्ड में प्लग लगा रहा था तभी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी अमर (38) पंखे का प्लग लगा रहा था। तभी वह करंट से झुलस गया। तीनों के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें