फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे लटककर मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फंदे से लटककर मजदूर ने जान दे दी। परिजनों ने जंगले को तोड़कर दरवाजा खोला और शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी प्रेमचंद्र उर्फ प्रेमबाबू (28) ने होली के दिन बुधवार को घर के कमरे गाटर से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मां उर्मिला ने देखा तो पिता राममनोहर को बुलाया। पिता ने जंगले से घुसकर कमरे का दरवाजा खोला। पिता ने बताया कि होली के दिन खाना खाकर वह फाग सुनने गया था।
लौटने पर उसने दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। एक मार्च को वह कानपुर से मजदूरी का लौटा था। दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। बताया कि किस कारण से उसने फंदा लगाया, यह नहीं पता। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अरविंद (20) ने घरेलू किसी कारण वश बुधवार की रात फंदा लगा लिया। पिता जगन्नाथ ने देख लिया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव में राममिलन (35) ने बुधवार की रात घरेलू किसी बात से क्षुब्ध होकर घर के अंदर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पिता रामस्वरूप ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें