फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदा लगाने वाले आभूषण कारीगर ने अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आभूषण कारीगर की फंदा लगाने से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी जितेंद्र सोनी (40) बाजार में चांदी के आभूषण बनाने की दुकान किए था। 18 फरवरी को सुबह उसने घर में पत्नी मालती की साड़ी से फंदा लगा लिया था। परिजनों ने उसे फंदा से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था।
कानपुर में डाॅक्टरों ने पिछले शनिवार को जवाब दे दिया। इस पर परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज ले आए थे। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। भाई राजेंद्र सोनी ने बताया कि वह अलग रहता था। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। फंदा किस वजह से लगाया गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वह दो भाइयों में छोटा था। शहर कोतवाली अनूप दुबे ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें