बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने राजकीय आईटीआई पैलानी में प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर शिक्षकों पर परीक्षार्थियों से अवैध वसूली का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। डीएम कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिला संयोजक नीतीश निगम व नगर मंत्री आशीष पांडेय ने बताया कि पैलानी स्थित राजकीय आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, वेल्डर आदि ट्रेडों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रहीं हैं। प्रति परीक्षार्थी पांच से छह सौ रुपये की वसूली की जा रही है। न देने पर कम अंक देने व फेल करने की धमकी दी जा रही है। इस दौरान दिव्यांशु मिश्रा, कार्तिकेय गुप्ता, हर्ष सिंह, सर्वेश सिंह आदि रहे। (संवाद)