मतदाता जागरूकता रैली निकालते नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। पैरा मेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीण महिलाओं को मतदान का महत्व बताया और वोटिंग के लिए प्रेरित किया। कॉलेज परिसर में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में जीएनएम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप व सफीना सईद की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को तिंदवारा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं को बताया कि मतदान एक नागरिक का मौलिक अधिकार है। एक वोट न पड़ने से सत्ता में गलत व्यक्ति पहुंच जाता है। रैली में जीएनएम, एएनएम और डीपीटी छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
उधर, कॉलेज परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता में जीएनएन प्रथम वर्ष ने पहला और जीएनएम द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। चेयरमैन मकबूल अली खान, डायरेक्टर डॉ. जरीना खान, सुपरीटेंडेंट फसीउल्ला खान, प्रबंधक शमीम खान, अशफाक अहमद खान, डॉ.ज्ञान प्रकाश, वंदना पटेल, जितेंद्र कुमार, बिलाल खान, मरिया अहमद, संदीप उपाध्याय, सीमा खान, सूर्या देवी, जसवंत सिंह राणा, प्रिया सिंह, रेनू पटेल, लिली निषाद, पूनम कुशवाहा, आशा देवी, दीप लक्ष्मी, फैजान मसूदी आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली, मेंहदी, पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।