फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौरा ने मेजबान को हराया

Sat, 16 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चंदन देवी इंटर कॉलेज जारी परिसर में शनिवार को मां जावित्री देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हथौरा टीम ने जारी गांव की टीम को 33 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन


क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्रीय 16 टीमें भाग ले रही हैं। टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए हथौरा ने 13 ओवरों में 80 रन बनाए। जवाब में जारी की टीम 12 ओवर में 47 रन बनाकर आउट हो गई।

हथौरा ने 33 रनों से मैच जीत लिया। आलोक सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। आयोजक ग्राम प्रधान जारी दिग्विजय सिंह, बबलू तिवारी, सत्या तिवारी व शैलेंद्र सिंह यादव इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें