फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शोकावकाश के चलते नहीं हो सकी डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात मामले में सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में अधिवक्ता के निधन के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। जगमोहन की ओर से दाखिल किए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र में भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर न्यायालय में रहे। विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान के अधिवक्ताओं ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। न्यायालय ने इस केस की अगली तारीख अब 15 अक्तूबर निर्धारित की है।
बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापेमारी में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं।
विज्ञापन

मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। मुलाकात के एवज में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने अब इस मामले की अगली तारीख 15 अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें