फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गवाह व सीबीआई प्रतिनिधि के न आने पर नहीं हो सकी सुनवाई

Fri, 30 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण प्रकरण में विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट में विचाराधीन आईटी एक्ट के मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियाेजक धारा सिंह मीना और गवाहों के न आने से न्यायालय ने इस मुकदमे की अगली तारीख 16 नवंबर निर्धारित की है।

न्यायालय की इस कार्रवाई में यौन शोषण के मामले में बीती 20 फरवरी को फांसी की सजा पा चुके चित्रकूट के सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को जेल से न्यायालय में पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में लाया गया। इस मामले में सह आरोपी दिल्ली के इंजीनियर मोहम्मद आकिफ के अधिवक्ता की ओर से स्वास्थ्य सही न होने के चलते हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया।
नाबालिगों के साथ यौन शोषण मामले में सीबीआई की जांच में सजायाफ्ता निलंबित जेई रामभवन व सह आरोपी दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ के विरुद्ध आईटी एक्ट व संगठित होकर साजिश करने की बात सामने आई थी। दोनों के विरुद्ध 31 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में न्यायालय में विचाराधीन इस मामले का आरोप तय किए थे। न्यायालय के विचाराधीन मामले में सीबीआई ने 12 गवाहों को मुकदमे में शामिल किया है। इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें